बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह

लखीमपुर खीरी के भीरा वनरेंज क्षेत्र में स्थित सेनपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक विशालकाय अजगर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत गोगावां के मजरा सेनपुर में दीनबंधु भारती के गन्ने के खेत में यह अजगर देखा गया।
खेत स्वामी ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। करीब 40 किलो वजनी और 10 फुट से अधिक लंबे इस अजगर को छैरासी आरक्षित वन कच्छ संख्या 07 के जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में बीट प्रभारी आर एस पांडेय वनरक्षक के साथ बीट वाचर राजाराम, महेश और रवी कुमार सहित वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।