लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के मटेहईया गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे एक चलती आटा चक्की में विस्फोट हो गया। हादसे में चक्की मालिक उपदेश यादव (45) और हरिपाल (45) की मौत हो गई। मुदित (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के समय चक्की कई घरों से आटा पीसकर लौट रही थी। मशीन में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण विस्फोट हुआ। धमाके से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को बिजुआ सीएचसी ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने हरिपाल को मृत घोषित कर दिया। चक्की मालिक उपदेश के दोनों हाथ कट गए थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ओएल ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मुदित का इलाज जारी है।
भीरा थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में शोक का माहौल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *