


देश में अमन चैन के लिए मांगी गई दुआएं
दरगाह शाहमीना शाह में चल रहे उर्स का हुआ समापन
लखनऊ। दरगाह शाहमीना शाह मे चल रहे उर्स शरीफ का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन समारोह से पहले देश में अमन चैन व भाईचारे के लिए दुआएं की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। मखदूम शाहमीना फाउंडेशन के सदर शाकिर अली मीनाई ने कहा कि यह दरगाह गंगा जमुनी तहजीब की एक मिसाल है यहां पर सभी धर्म के लोग आस्था पूर्वक भाग लेते हैं और उनकी मन्नतें मुरादे पूरी होती हैं। उन्होंने देश के कोने-कोने से आए जायरीनों का शुक्रिया अदा किया। मखदूम शाहमीना फाउंडेशन के नायब सदर सैयद अतीक अहमद उर्फ रूफी बाबा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दरगाह शाहमीना शाह से हमेशा अमन व मोहब्बत का पैगाम दिया जाता है इसकी वजह यह है कि यहां पर सभी धर्म के लोग उर्स में शिरकत करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग एक दूसरे की मदद करें गरीबों का ख्याल रखें और सियासत के चक्कर में न पड़कर धर्म और मजहब से ऊपर उठकर लोगों के काम आए। उन्होंने उर्स मे आए हुए लोगो का शुक्रिया अदा किया।
रिपोर्टर मो शाबान लखनऊ चीफ
