निर्माणाधीन के लगी ईंटों को हटा रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा,जिला अस्पताल रेफर


बाराबंकी/फतेहपुर
थाना मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत ग्राम बसारी मजरे मढ़ी में एक युवक को सांप ने काट लिया।
जानकारी के अनुसार , नरेन्द्र कुमार आयु लगभग (35)पुत्र रामचंद्र अपने निर्माणाधीन घर में लगी ईंटों हटा रहा था। इसी दौरान ईंटों के बीच छिपे हुए एक जहरीले सांप ने युवक को काट लिया,अचानक तेज दर्द होने पर नरेंद्र ने घटना स्थल पर सांप देखा,जिसके बाद नरेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी।
परिजन ने आनन फानन में नरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए।
जहां मौजूद चिकित्सक डॉ अवधेश कौशल ने प्राथमिक उपचार किया।
हालांकि उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए, चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

नीरज कुमार की रिपोर्ट
तहसील फतेहपुर, बाराबंकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *