बच्चों ने अंतरिक्ष दिवस बनाए चंद्रयान-3 के चित्रःस्कूल में प्रतियोगिता, सुमन को मिला पहला स्थान

मोहम्मद सलमान वॉइस ब्यूरो चीफ (एमडी न्यूज)फतेहपुर, बाराबंकी।

बाराबंकी जनपद के फतेहपुर तहसील के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय काजी बेहटा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 और अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित चित्र बनाए।प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 के छात्र अंश कुमार को द्वितीय स्थान मिला। कक्षा 8 की छात्रा अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के अध्यापक अरविन्द कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करना है। साथ ही बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की उपलब्धियों से परिचित कराना है। इस साल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग की उपलब्धि को याद करते हुए मनाया गया। यह दिवस भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।