बाराबंकी। देंवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुगर मिल ग्वारी रोड पर ग्राम रामपुर के पास अज्ञात डंपर चालको द्वारा रोड के बीचों-बीच गोबर का ढेर उड़ेल दिया गया जिससे लोगों को आने-जाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा और दुर्घटना होने का सबक बन गया

वही इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों का कहना कि इस तरह का कृत्य जिसने भी किया है बहुत ही गलत किया है इससे रास्ता बंद हो जाने से राहगीरो को आने-जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही दो पहिया वाहन चालक गोबर में फिसल कर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता इस सड़क पर गोबर से लदे कई डंपर निकलते हैं और बचे हुए गोबर को बीचों बीच में सड़क पर उड़ेल कर निकल जाते हैं ऐसे लोगों पर प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए रविवार को औरंगाबाद सड़क पर भी गोबर उडे़लने की सूचना मिली है जिससे स्थानीय लोगों ने काफी नेराजगी जताई है।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *