यमडी न्यूज़ बिजुआ रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह जनपद लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में छिनैती की वारदात सामने आई है। बेलवा मलूकापुर में सुबह साढ़े 9 बजे की घटना में 50 वर्षीय मायादेवी से उनका नाक का फूल छीन लिया गया। मायादेवी ताल से मिट्टी लेने गई थीं। वह रामकुमार सिंह के गन्ने के खेत के पास खुरपे से मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने गन्ने से निकलकर उन पर हमला कर दिया। महिला ने खुरपे से अपना बचाव करने की कोशिश की। युवक ने धक्का देकर उनके नाक का फूल छीन लिया और फरार हो गया। इस दौरान महिला की चूड़ियां टूटने से उनका हाथ घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भीरा थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह और बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण आसपास के गन्ने के खेतों में चोर की तलाश कर रहे हैं। पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मायादेवी के अनुसार छीना गया नाक का फूल उनकी बचपन की निशानी था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *