बहराइच। समाज सेवा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्यरत शमा फाउंडेशन ने रविवार को हेमरिया गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 100 बच्चों को मिष्ठान एवं शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की डायरेक्टर शमा परवीन ने की। उन्होंने बताया कि शमा फाउंडेशन की सदस्य एवं शिक्षिका रुखसार परवीन ने अपने बेटे अहद के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इस सामाजिक पहल का आयोजन किया। जन्मदिन की खुशी को बच्चों के बीच बाँटते हुए फाउंडेशन ने बच्चों में शिक्षा और संस्कारों के प्रति रुचि जगाने हेतु शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया।

शमा फाउंडेशन की टीम लगातार ग्रामीण एवं शहरी बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देती आ रही है। इसी क्रम में कार्यक्रम में शामिल बच्चों, अभिभावकों और फाउंडेशन टीम को भी पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान शमा परवीन ने टीम के साथ अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण भी किया।

शमा फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।