लखनऊ: घटिया यातायात व्यवस्था से जूझता चिनहट तिराहा,


बैटरी रिक्शा और ऑटो के अवैध स्टैंड के आगे नतमस्तक यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस या यूं कहें यातायात और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से उभरता अवैध स्टैंड
आज देर शाम करीब 7 बजे के बाद तो हद ही हो गई। करीब आधे घंटे चिनहट तिराहे की तरफ आने वाले रास्ते फ्लाईओवर के नीचे भीषण जाम लगा पड़ा रहा। राहगीर परेशान हुए और यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस खानापूर्ति में लगा रहा।
उच्च अधिकारियों को दिखता नहीं है और संबंधित क्षेत्र की यातायात और स्थानीय पुलिस अवैध स्टैंड और ओवरलोड वाहनों से वसूली में लगी है। इतनी खराब स्थिति होने के बावजूद भी उच्च अधिकारियों कार्यवाही और सुधार ना लाए, तो समझ लीजिए सब कुछ मैनेज है…?


आए दिन चिनहट तिराहे पर बैटरी रिक्शा और ऑटो की वजह से भीषण जाम लगता है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे बैटरी रिक्शा और ऑटो के वर्चस्व के आगे यातायात और स्थानीय पुलिस का अस्तित्व एक मुंशी से बढ़कर नहीं है। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के बजाए, वसूली और अपनी व्यवस्था में व्यस्त रहती है यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस। जाने कब सुधरेगा चिनहट तिराहा की स्थिति।

रिपोर्टर मो शाबान लखनऊ ब्यौरो चीफ़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।