संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी

बीती रात अराजकतत्वों ने की भगवान बुद्ध की मूर्ति खंडित सी.ओ. ने जाकर किया मामला शांत हरगांव सीतापुर— सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में अंबेडकर पार्क में लगी भगवान बुद्ध की मूर्ति को बीतीरात अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के अंतर्गत हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गुरधपा में स्थित अंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की मूर्ति लगी हुई है।मंगलवार की देर रात अज्ञात अराजक तत्वों ने किसी तरह से भगवान बुद्ध की मूर्ति को खंडित कर दिया जिसमें मूर्ति के आर्शीवाद वाला हाथ की उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना की सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर विशाल गुप्ता व हरगांव पुलिस के थाना प्रभारी हरगांव अरविंद कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत करते हुए मूर्ति को ठीक कराकर शांति व्यवस्था कायम की।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभवन वर्मा,राम सनेही वर्मा,सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।