लखरावा कोटेदार की तहरीर पर 3-अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जः पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, फॉरेंसिक और स्वाट टीम जांच में जुटी

बहुआयामी समाचार बिजु आहरेन्द्र प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश के भीरा थाना क्षेत्र में एक राशन डीलर से लूट की घटना सामने आई है। मंगलवार शाम 7:35 बजे लखरावा के कोटेदार नौशाद खान पलिया से अपने घर लौट रहे थे। हर्रेया नहर पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।बदमाशों ने नौशाद से सैमसंग का मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर भीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नौशाद अली खान लखरावा गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाते हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार सुबह फॉरेंसिक और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के अनुसार, घटना की रात से ही छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।