ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या से अयोध्या| प्राधिकरण विभाग ने कसी कमर जल्द शुरू होगी बुलडोजर की तैयारी भूमि विवाद को लेकर किशन दास ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहा

रअवैध कब्जा व प्लाटिंग का लगाया आरोप, पुलिस और राजस्व अधिकारियों से की शिकायतअयोध्या । रायगंज स्थित बडी़ छावनी मन्दिर के मुख्तार आम किशन दास ने ज़िला प्रशासन और एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। प्रार्थी ने बताया कि मन्दिर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही है, जिसका विरोध करने पर उसे धमकाया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशन दास, जो कि मं० जगदीश दास शास्त्री के शिष्य एवं मुख्तार आम हैं, ने बताया कि गाटा संख्या 134, रकबा 9-15-0, मौजा माँझा बरेहटा, परगना हवेली अवध, तहसील सदर स्थित भूमि बडी़ छावनी मन्दिर की है, जो राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है। आरोप है कि विपक्षीगण जो कि संगठित भू-माफिया हैं, उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं।किशन दास का कहना है कि जब उन्होंने अपने अंश की भूमि पर बाउण्ड्री वाल का निर्माण शुरू किया, तो विपक्षीगण ने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की। विरोध करने पर उक्त लोग फौजदारी पर उतारू हो गए और जबरन निर्माण रुकवाने लगे। उन्होंने यह भी बताया कि यदि प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है। किशन दास ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना कोतवाली में भी शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने इसे राजस्व मामला बताते हुए कार्रवाई से हाथ खींच लिया। अब उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है कि विपक्षीगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए विवादित भूमि की राजस्व अधिकारियों व पुलिस बल की मौजूदगी में माप कराई जाए, ताकि अवैध कब्जे को रोका जा सके।रिपोटर.आशुतोष पांडे जनपद अयोध्या

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।