महिला अधिकारों की सुरक्षा पर खास जोर, कल बाराबंकी आएगी महिला आयोग की डॉ. बबीता सिंह चौहान।- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डीआरडीए सभागार में महिलाओं से सम्बंधित मामलों की करेंगी जनसुनवाई-

योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं और पुलिस व्यवस्था की करेंगी समीक्षाबाराबंकी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान (राज्य मंत्री स्तर) गुरुवार 28 अगस्त को जनपद के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगी, विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी और महिला उत्पीड़न मामलों पर अधिकारियों से रिपोर्ट भी लेंगी।जनसुनवाई में रख सकेंगी महिलाएं अपनी समस्याडीआरडीए सभागार, कलेक्ट्रेट कैंपस में पूर्वान्ह 11 बजे से पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी *सूरज सिंह* ने बताया कि जिन महिलाओं को अपनी समस्या अध्यक्ष महोदया के समक्ष रखनी है, वे प्रार्थना-पत्र के साथ मौके पर उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।चिकित्सालय से लेकर महिला बंदीगृह तक निरीक्षणकार्यक्रम के अनुसार डॉ. चौहान सुबह 10 बजे जिला महिला चिकित्सालय पहुंचेंगी, जहां “जागो री जागो” संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नवजात कन्याओं को बेबी किट और माताओं को फल वितरित करेंगी। इसके बाद 11: 00 बजे से डीआरडीए सभागार में महिला जनसुनवाई और महिला कल्याण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज और कौशल विकास विभाग सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक होगी। पुलिस अधीक्षक व महिला थानाध्यक्ष के साथ महिला उत्पीड़न मामलों पर विशेष चर्चा की जाएगी। दोपहर 2:50 बजे वह महिला बंदीगृह का निरीक्षण करेंगी और 3:50 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस।महिला आयोग की अध्यक्ष का यह दौरा प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

राज्य महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराना प्राथमिकता में है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।