अभियोग पंजीकृत।

बाराबंकी:- बुधवार को लखनऊ कुर्सी महमूदाबाद ग्राम कुर्सी के निकट वनविभाग देवा रेंज के उपक्षेत्रीय वनाधिकारी प्रशांत कुमार, वन दरोगा मनोज कुमार, वीट प्रभारी कौशल सिंह, वनकर्मी छोटेलाल व राजकुमार सिंह द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि तभी लखनऊ की तरफ से एक ट्रक गाड़ी संख्या UP 20 BT 5097 आती दिखाई दी जिसे रोक कर चेक करने पर आम की जलौनी लकड़ी लदी पायी गयी। देवा रेंजर मयंक सिंह ने बताया उक्त आम जालौनी लकड़ी को अयोध्या से लखीमपुर खीरी के लिए अवैध रूप से ढुलान किया जा रहा था,उक्त ट्रक मय जलौनी लकड़ी एवं अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम सैद खेड़ी थाना नगीना जनपद बिजनौर को वन विभाग की अभिरक्षा में रखा गया।अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए देवा रेंज के संख्या 31/2025-26 के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
