* मोहम्मद सलमान वॉइस ब्यूरो चीफ (एम डी न्यूज)

बाराबंकी जैदपुर ,बाराबंकी।जैदपुर नगर पंचायत में बुधवार को महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत, ईओ राम जनक तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम और सभी वार्ड सभासद उपस्थित रहे।विधायक रावत ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय के ऊपर स्पेशल मीटिंग हॉल बनवाने का प्रस्ताव रखा। इससे बैठकों में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रह सकेंगे और सभासद अपनी समस्याएं प्रभावी ढंग से रख सकेंगे।बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। इनमें तालाबों से अवैध अतिक्रमण हटाना, जल निकासी की समस्या का समाधान और तीन वार्डों में जलभराव की समस्या शामिल थी।

प्रभावित वार्डों में मेहंदी कटरा,और शाह कटरा हैं।नगर पंचायत में नालों की सफाई और खुले नालों पर पत्थर लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, ख़राब सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी अस्पताल की सड़क के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।वार्ड सभासद ताहिर अंसारी ने जनहित में नगर पंचायत कार्यालय में आधार कार्ड कैंप लगाने की मांग रखी। चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने आश्वासन दिया कि कस्बे की आवश्यक समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।बैठक में अन्य सभासद अलताब अंसारी, तफ़ज़्ज़ुल हुसैन, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद ताहिर, शाह आलम, नसीन, निजामुद्दीन, अबसार, सुफियान, मोहम्मद आलम, कलीम, सैम मेहंदी, आरिफ, सुमन,राम सिंह और प्रदीप वर्मा भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।