ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या,

अयोध्या जनपद के थाना इनायत नगर क्षेत्र में जंगल-झाड़ी के निकट सड़क पर बेहोश मिली युवती, पैरों में मेहंदी और माथे पर सिंदूर लगा पुलिस जांच में जुटी
संदिग्ध व बेहोश अवस्था में मिली युवती


अयोध्या।
इनायतनगर थाना क्षेत्र में कुचेरा-मंजनाई संपर्क मार्ग पर भोला का पुरवा और बरियादेई गांव की सीमा पर एक युवती संदिग्ध व बेहोश अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने जांच शुरू की तो युवती की पहचान हुई। वह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। युवती लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। उसकी शादी नहीं हुई है लेकिन जब वह मिली तो उसके माथे पर सिंदूर और पैरों में मेहंदी लगी थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी ने युवती के साथ दुर्व्यवहार कर उसे यहां छोड़ दिया। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। उसकी बड़ी बहन और भाई भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।


रिपोर्टर आशुतोष पांडे इनायत नगर थाना क्षेत्र जनपद अयोध्या

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।