संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी

महीनो से चल रहे विवाद में आए राजनैतिक मोड़ के चलते प्रशासन की पहल पर ग्राम प्रधान ने लगाई खंडित मूर्ति की जगह नई मूर्ति बीते दिनों रात में अराजकतत्वों ने किया था खंडित हरगांव सीतापुर— सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रात में अराजक तत्वों ने अंबेडकर पार्क मे स्थापित गौतम बुद्ध की मूर्ति को खंडित कर दिया था।सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर हंगामा होने पर प्रशासन ने मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर को मौके पर भेज कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला में शांतिव्यवस्था कायम करते हुए गौतम बुद्ध की नई मूर्ति स्थापित की गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड हरगांव के अंतर्गत गुरधपा ग्राम मे कई महीने से चल रहे विवाद मे अराजक तत्वों के व्दारा रात में अंबेडकर पार्क में लगी गौतम बुद्ध की मूर्ति खंडित कर दिए जाने से राजनै- तिक मोड़ सामने आ गया।आपको बताते चलें की यह मामला ग्राम पंचायत गुरधपा का है। जहाँ पर अम्बेडकर पार्क की फर्श व टाइल लगाने के लिए प्रधान निधि से रुपया आया था। जिस पर प्रमुखता से काम भी चल रहा है। पार्क मे लगी बाबा साहब की मूर्ति व तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के चारों तरफ पिलर लगाकर उस पर काम भी चल रहा है। सरकारी धन की भनक कुछ ऐसे लोगों को लगी कि इसमें सरकारी धन की बहुत ज्यादा आया है और काम कम ही दिख रहा है। कमेटी के कुछ ऐसे लोग जो उस रूपये मे भी अपना हिस्सा सोचने लगे। परंतु नाकाम होते ही वही लोग बगावत कर बैठे। इससे पहले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभवन वर्मा व अम्बेडकर पार्क की कमेटी एक थी। जैसे ही अम्बेडकर पार्क को आवंटित रुपया शासन से आया तो वैसे ही कमिशन बाजी के चलते कुछ चंद लोग कमेटी से बाहर होकर कमिशन बाजी करने लगे। सूत्र यह भी बताते है कि कमिशन बाजी ना मिलने पर मामले को नया मोड़ दे देकर पार्क मे लगी बुद्ध की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित करा दिया गया। जिससे शासन व प्रशासन दहसत मे आ गया।गौतम बुद्ध की प्रतिमा खंडित होने पर हरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय मय पुलिस बल के साथ आनन फानन मे गांव मे पहुंची और क्षेत्राधिकारी सदर विशाल गुप्ता भी मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। खंडित मूर्ति न रखने से नाराज ग्रामीणों को देखते हुए शासन प्रशासन के सुझाव पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभवन वर्मा ने नई मूर्ति सीतापुर से लाकर दूसरी जगह स्थापित करा दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर विशाल गुप्ता व हरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक हरगांव अरविंद कुमार पांडेय सहित भारी पुलिस बल व समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे। ग्रामीणों की माने तो पहले ऐसा कभी नही हुआ और ना ही कोई मूर्ति खंडित हुई थी। इस मामले को एक अलग मोड़ देकर उसे एक भयंकर साजिश के तहत हंगामा कराने की साजिश रची गई थी।जो नाकाम हो गई। जिसके चलते वही लोग अब कुछ जाने माने लोगों पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश मे लगे हुए है। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *