एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरो अजीत कुमार यादव गोंडा,

खिले चेहरे जिला पंचायत सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नव चयनित मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्रनव चयनित मुख्य सेविकाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए दी गई शुभकामनाएं गोण्डा 27 अगस्त, 2025।

जिला पंचायत सभागार गोंडा में एक गरिमामयी समारोह के अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में नव चयनित 37 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कुल 2536 मुख्य सेविका की भर्ती की गई है, जिसमें से 2425 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण हेतु संस्तुति प्रदान की गई है। मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० के कर कमलों द्वारा जनपद लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया, जिसके क्रम में आज जनपद में नव चयनित 37 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत घनश्याम मिश्र ने उपस्थित होकर नव चयनित मुख्य सेविकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग में नियुक्त यह नई टीम समाज में कुपोषण, बाल अधिकारों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर विधायक तरबगंज प्रेम नारायन पाण्डेय, विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा, तथा विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया और कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं की भूमिका बेहद अहम है।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि चयनित मुख्य सेविकाएं विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें, ताकि बच्चों और महिलाओं के समग्र विकास में कोई कमी न रह जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में ये सेविकाएं कड़ी मेहनत करें।मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने भी नियुक्त मुख्य सेविकाओं को विभागीय कार्यों की बारीकियों से अवगत कराते हुए उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में माननीय सांसद गोंडा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र की भी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों की यह नियुक्ति शासन की महिला सशक्तिकरण नीति को धरातल पर साकार करने का एक बड़ा उदाहरण है।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी उपाध्याय, परियोजना अधिकारी बेलसर अभिषेक कुमार दूबे, परियोजना अधिकारी झंझरी राम प्रकाश मौर्या, वरिष्ठ सहायक ज्ञानेन्द शरण, डीसी कार्यक्रम विभाग राजकुमार, अतुल कुमार यादव, कम्प्यूटर सहायक इमरान, सरोज तिवारी, पिंकी दूबे सहित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं चयनित मुख्य सेविकायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed