लखनऊ न्यूज़, थाना माल,

चोरो के हौसले बुलंद, चोरी का सिलसिला रुकने का नही ले रहा नाम, मामला माल थाने से करीब 400 मीटर की दूरी पर से चोर चोरी कर ले गए बाइक, जबकि यूको बैंक चौराहे पर ही पुलिस के दो सिपाही रात्री गस्त पे रहते है मौजूद।

पीड़ित हरिओम गुप्ता की बाइक UP32 जे डब्लू 9829 स्टेट बैंक से सामने उनके ही घर के बाहर से बीती रात चोर चोरी कर ले गए जिसकी तहरीर पीड़ित ने माल थाने पर दिया है, उनके घर से मात्र 100 मीटर पर यूको बैंक चौराहे पर पोलिस के सिपाही सोते ही रहे गए। कई दिनों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन माल पोलिस इन चोरो को पकड़ने मे नाकाम साबित होती दिख रही है। अभी कुछ दिन पहले भी माल सब्जी बाजार से एक महिला के गहने भी दिन मे लूट लिए गये थे, वो मामला सुलझा भी नही की अब चोरी की घटनाएं सामने आने लगी है। अब देखा है प्रशासन इन चोरो को पकडने के लिए क्या एक्शन लेती है।

रिपोर्ट मो शाबान एम दी न्यूज़ ब्यौरो चीफ लखनऊ

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *