मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी चरथावल जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस को वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त दानिश व साहिल द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया गया।

ग्रामीणों द्वारा देख लेने पर उनकी पुत्री को जंगल में छोडकर फरार हो गये। थाना चरथावल पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना चरथावल पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर घटना को कारित करने वाले तथा वांछित अभियुक्तों को सिकन्दरपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।