रिपोर्टर-प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

दातागंज बदायूं क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में विभिन्न मोहल्ले में बप्पा का विराजमान करने के साथ प्रातः विधि विधान से हवन पूजन किया गया ।तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इसके बाद कार्यक्रम की शाम के समय भ्रमण की तैयारी जोर-जोर से की गई इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आए बुधवार को करीब 7:00 बजे यात्रा एकत्र होकर ढोल बाजे के साथ मोहल्ला बुध बाजार बड़ा बाजार मेन चौराहा शुक्र बाजार होते हुए दुर्गा देवी मंदिर मोहल्ला अरेला होते हुए बाबा देवादास अस्तल मंदिर पर शोभा यात्रा समाप्त हुई।

नगर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे जोरो शोरों से गूंजे शोभा यात्रा में महिला और बच्चे भी गणेश जी की महिमा का गुणगान करते दिखाई पड़े यात्रा के दौरान राहगीर व भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत फुल बरसाकर किया गया।
मनी गुप्ता ,आकाश गुप्ता, देवांश पाण्डेय, चंदन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव ,रोहित राठौर ,निशु गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *