बदायूं ,दातागंज- विभागीय निर्देश के क्रम में संविलियन विद्यालय पलिया लट्टू विकास क्षेत्र दातागंज में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित हुए।


बैठक में डीबीटी ,पुस्तक वितरण, कायाकल्प नियमित छात्र उपस्थिति ,आउट ऑफ स्कूल बच्चों के बारे में चर्चा की गई,अभिभावकों से विचार लिए गए और उपस्थित माताओं का उन्मुखीकरण किया गया।
इस अवसर पर फरहत हुसैन ने कहा कि समाज को स्वस्थ बनाने के लिए हमे अपने आस पास साफ सफाई रखनी चाहिए,धूम्रपान या किसी भी प्रकार के नशे से खुद भी दूर रहे और बच्चों को भी दूर रखें।उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्टाफ द्वारा विद्यालय को बेहतर बंनाने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वयं जागरूक होकर अपने पड़ोसियों को भी जागरूक करें और शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु सहयोग करें।उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को पूर्ण गणवेश में नियमित विद्यालय भेजें।


पुनीत आहूजा ने 23 मार्च को अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित कला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय स्टाफ द्वारा पुरुस्कृत कर सम्मानित किया।
कक्षा 5 में प्रीत,कक्षा 6 में आलिया,कक्षा 7 में साक्षी और कक्षा 8 में समरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर फरहत हुसैन,प्रदीप कुमार,पुनीत आहूजा,ज्ञानेश दीक्षित, प्रीति सिंह,संजीव कुमार,नेकपाल,अनीस अंसारी,मधुवाला,रामदेवी, सुरजा देवी,ब्रज रानी,मुन्नी देवी,रवि गौतम,नेकपाल,हरीओम आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।