एमडी न्यूज ब्यूरो गोंडा अजीत कुमार यादव
गोंडा -आज दिनांक 29 8 2025 को भारतीय किसान यूनियन कार्यालय सालपुर में एक आवश्यक बैठक की गई ।जिसमें सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जिला व तहसील व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी 05/09/2025 तक अपने-अपने ग्राम सभा का गठन करके संबंधित अध्यक्ष को सूचित करें। और समस्त पदाधिकारी जिला स्तर ,तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर अपने-अपने विकासखंड में सप्ताह में कम से कम 5 ग्रामों का गठन करें ।जिससे जनपद के सभी ग्राम सभाओं का आगामी तीन माह में गठन हो सके,और जनपद को सम्मानजनक स्थिति लाया जा सके एवं सभी स्तर के पदाधिकारी बंधुओ से भी अनुरोध है कि सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला अध्यक्ष गोंडा बंसराज वर्मा ने सक्रिय सदस्य राम केवल शुक्ला को बनाया और सदस्य का रसीद व टोपी बैच भी दिया ।

जिला अध्यक्ष को पूर्ण विश्वास है कि यह संगठन को बहुत मजबूती प्रदान करेंगे। बंसराज वर्मा जिला अध्यक्ष गोंडा, राज दत्त वर्मा ,विक्रम वर्मा ,अर्जुन वर्मा अरुण कुमार ,जमालुद्दीन, राम केवल शुक्ला ,रामू वर्मा ,संतराम वर्मा, अनिल कुमार गुड्डू यादव ,राजेंद्र कुमार, अनिल पांडे, विनोद कुमार वर्मा, बच्छराज वर्मा आदि भारतीय किसान यूनियन के लोग उपस्थित रहे।

