गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी, सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर ट्रस्ट के संचालक एवं जाने माने समाजसेवी मुख्य अतिथि डॉक्टर कौशल वर्मा ने बिजुआ इलाके के मालपुर चौराहा अलीगंज रोड के पास नए खुले मैक्स आई क्लीनिक एवं ऑप्टिकल सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर किया है। डॉक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक संसाधनों के साथ इनकी सेवाओं को ग्रामीण एवं कस्बाई स्तर तक पहुचने महती आवश्यकता है।यह सेंटर जरूरतमंद ग्रामीण सेवाओं का माध्यम बनेगा। मैक्स आई क्लिनिक एवं ऑप्टिकल सेंटर के संचालक डॉक्टर आदित्य कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि डॉक्टर कौशल वर्मा का फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया है। इस मौके पर सेंटर के संरक्षक अनुपम कुमार वर्मा, प्रभात बाजपेई रुद्र,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज सिंह,इंजीनियर अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed