युवा खेलों में आगे बढ़कर नशामुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण में योगदान दें- संदीप वर्मा
बहुआयामी समाचार से मोहम्मद अशफाक की रिपोर्ट
गोला गोकरणनाथ खीरी, 29 अगस्त 2025।
भारत के महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में तरूणोदय यूथ क्लब द्वारा कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद रवि प्रकाश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण लाल वर्मा एवं हॉकी के पूर्व खिलाड़ी विनोद चंद्र मिश्र एड. राजेश गिरी, विद्यालय प्रधानाचार्य A.P सरोज उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुरुष वर्ग में हॉकी और महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में भारी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके अद्वितीय खेल कौशल और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि ध्यानचंद जी केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि खेल जगत की प्रेरणा पुंज थे। कार्यक्रम के संयोजक स्वयंसेवक संदीप कुमार वर्मा ने खेलो नीति 2025 की जानकारी देते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में आगे बढ़कर नशामुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण में योगदान दें।
आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और गोल क्लब के मध्य खेला गया जिसमें कृषक समाज की टीम ने 5-1से विजेता रही। वहीं 200 मी दौड़ प्रतियोगिता में सृष्टि वर्मा प्रथम, स्वाती देवी द्वितीय और अंशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णय के रूप में मकसूद अली व वीरेंद् भारद्वाज रहे कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी सुधीर सिंह, डॉ. अनिल कुमार, सरोज वर्मा, आविद अंसारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, शिक्षक, अभिभावक एवं सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
