वाराणसी/दिनाँक 30 अगस्त 2025 *जनता की समस्याओं का अधिकारी प्राथमिकता पर गुणवत्ता के साथ समय से समाधान सुनिश्चित करें-योगी आदित्यनाथ* *मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का किया समाधान**कई मामलों में मुख्यमंत्री ने लोगो से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली**अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री को सीधा बताते हुए लोगों के चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट दिख रहा था**लोग पूरी तरह अपनी समस्याओं के समाधान सुनिश्चित होने हेतु आशान्वित में दिख रहे थेये वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को उन्होंने मौके पर मौजूद कमिश्नर एस. राजलिंगम एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को उपलब्ध कराते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित ढंग से प्राथमिकता पर गुणवत्ता के साथ समाधान सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान भारी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री को बताया। कई मामलों में मुख्यमंत्री ने लोगो से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली। जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री को सीधा बताते हुए लोगों के चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट दिख रहा था। वह पूरी तरह अपनी समस्याओं के समाधान सुनिश्चित होने हेतु आशान्वित में दिख रहे थे। इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, डॉ अवधेश सिंह, डॉ सुनिल पटेल, त्रिभुवन राम, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।