रिपोर्ट नौशाद मलिक
-‐—–‐—————–
मेरठ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 108 आर.ए.एफ. मेरठ द्वारा कमांडेंट धन सिंह बिष्ट के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रविवार को विविध खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों, जवानों के साथ-साथ उनके परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाए जाने वाले खेल दिवस के महत्व से अवगत कराया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में बटालियन मुख्यालय से 10 किमी की साइकिल रैली निकाली गई। वहीं, स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुन्दरा पूठा चतुर्थ खण्ड, नगर क्षेत्र मेरठ में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच चम्मच दौड़ व रस्साकशी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

अपने संबोधन में द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक व मानसिक विकास करता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने सभी को अपने दैनिक जीवन में खेलों को शामिल करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में 108 आर.ए.एफ. परिवार ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप कमाण्डेंट शहाबुद्दीन अली अहमद, उप कमाण्डेंट जितेन्द्र कुमार राय सहित अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।