रिपोर्टर-अवनी महेश्वरी
सहसवान

बदायूं,सहसवान क्षेत्र के रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ने श्री राधाकृष्ण और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।जूनियर और प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग के छात्रों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।

विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण और राधा की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं।कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। एमडी आशीष सक्सेना ने विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के बारे में जानकारी दी। सभी कार्यक्रमों का संचालन अंबिका चौहान और सोनम के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम में प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, अनवी सक्सेना, सारांश सक्सेना, ओमकिशन शर्मा, जेपी सिंह, दिनेश माथुर और विभिन्न विभागों के कोऑर्डिनेटर्स सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed