डायट में पहले चरण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न। सभी प्रतिभागियों को मिले सर्टिफिकेट।
बाराबंकी: जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण विषयो पर आधारित प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया ।

डायट प्राचार्य डॉ राजेश कुमार आर्या की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण विषयों पर आधारित मंगलवार को ज़िला प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर बाराबंकी में किया गया। जिसमें ब्लॉक हैदरगढ़, , सिद्धौर, , निन्दुरा सूरतगंज, पूरेडलई के शिक्षक शिक्षकों प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण डायट प्रवक्ता एवं राज्य स्तरीय संदर्भ दाता आनंद कुमार यादव,लालचंद ,महेंद्र कुमार यादव ,जहीर अहमद जितेंद्र कुमार सोनकर सुकेश रंजन श्रीवास्तव अमित कुमार राय श्रीमती शिखा साहू ने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया । शनिवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिवस समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते हुए समस्त प्रवक्ताओं द्वारा आभार व्यक्त किया गया। प्रवक्ता लालचंद के अनुसार अभी इस ट्रेनिंग के दो फेरे और लगेंगे जो 1 सितंबर से शुरू होगा। इस अवसर प्रशासनिक अधिकारी के के अवस्थी प्रवक्ता महेन्द्र यादव, श्री सुकेश रंजन श्रीवास्तव ,अमित कुमार राय जितेंद्र कुमार सोनकर लालचंद ,आंनद कुमार यादव जहीर अहमद डाइट के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
