उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के माधोगंज थाना क्षेत्र के जेहदीपुर गांव में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो बालकराम का पुत्र था।


रविवार शाम को रोहित अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान कुछ दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले लात-घूंसों से पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

तीन-चार महीने पहले भी गांव के मंदिर पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय भी दबंगों ने रोहित पर हमला किया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया था। परिजनों ने उसे लखनऊ के अस्पताल में 15 दिन तक भर्ती कराया था।

पिछली घटना में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। रोहित चार बहनों का अकेला भाई था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और मामले की जांच कर रही है।

दलित पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सरकार मदद करे और अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो

शैलेंद्र कुमार सौतेरा सुरसा हरदोई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *