– वाराणसी से संवादाता सहायक ब्यूरो सलीम जावेद वाराणसी के मुहम्मद वसीम आरिफ ने कोलकाता में आयोजित नेचुरल मसल मेनिया में मेन्स मास्टर क्लासिक का खिताब जीता और गोल्ड पर क़ब्ज़ा किया।इस जीत के साथ वह नेचुरल मसल मेनिया में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले एथलीट बने है।पूरे देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। परिजनों का भी मिला फुल सपोर्ट – वसीम आरिफ ने बताया की परिवार की तरफ़ से पूरा सपोर्ट मिला,लेकिन कई बार परिवार को समझने में दिक्कत होती थी,वसीम आरिफ ने बताया की उनकी बीवी ने भी उनका बहुत साथ दिया जैसे डाइट बनाने से ले कर हौसला बढ़ाने में,माँ -बाप की दुआ के साथ वो कोलकाता के लिए रवाना हुए थेबॉडीबिल्डर बनने की ठानी- वसीम आरिफ ने बताया की उन्होंने छोटी सी उम्र से ही जिम जाने और बॉडीबिल्डर की ठानी थी।वसीम आरिफ की उम्र 49 साल है और हाइट करीब 5:7 है वजन करीब 62 किलो के आसपास है,वसीम आरिफ बताते है की दिनभर में करीब 5 बार हाई प्रोटीन डाइट लेते है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।