बिसौली। नगर व क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। इधर प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बंदी को लेकर बरती गई सख्ती के बावजूद नगर की गलियों में अधिकांश दुकानें खुली नजर आईं।
नुपूर शर्मा प्रकरण को लेकर मुस्लिम समाज की नाराजगी और जुमे के रोज प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन कामयाब रहा। नगर व क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। नगर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास एसडीएम ज्योति शर्मा, सीओ शक्ति सिंह, तहसीलदार अशोक सैनी आदि अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा था।

एसडीएम पूरे दिन नगर की गलियों में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं। वहीं प्रशासन द्वारा पूर्व घोषित साप्ताहिक बंदी को कड़ाई से लागू कराने की योजना कुछ हद तक सफल रही। नगर के हाईवे व मुख्य बाजारों में साप्ताहिक बंदी पर दुकानें बंद नजर आईं। लेकिन अधिकांश गली मोहल्लों में बंदी का कोई असर दिखाई नहीं दिया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed