बदायूं : भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया 21 जून योग दिवस को भारतीय जनता पार्टी बदायूं 500 स्थानों पर कार्यक्रम करेगी। योग दिवस कार्यक्रम में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता जगह-जगह भाग लेंगे। पार्टी ने प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर योग दिवस कार्यक्रम हेतु स्थान चिन्हित कर लिए गये हैं जहां तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *