
- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर कॉल करें अथवा साइबर अपराध पोर्टल की वेबसाइट https:// cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें जिससे धनराशि खाते में होल्ड करायी जा सके।
- बैंक द्वारा कभी भी के.वाई.सी. अपडेट कराने के लिए किसी से मोबाइल फोन से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/सीवीसी/पिन नम्बर नहीं मांगा जाता है। यदि कभी भी ऐसी कोई कॉल आए तो व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
- किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
- अज्ञात व्यक्ति/मोबाइल नम्बर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।
- किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी/पासवर्ड न डालें, पैसा प्राप्त करते समय इसकी आवश्यकता नहीं होती है।
- अपने सोशल मीडिया एकाउण्ट व बैंक खातों का पासवर्ड मजबूत बनाएं जिसमें नम्बर, अक्षर व चिन्ह तीनों हो, साथ ही टू-स्टेप वेरीफिकेशन लगाए रखें।
साइबर पुलिस टीम-
- उ0 नि0 श्री सत्येंद्र प्रकाश पांडेय साइबर थाना जनपद बाराबंकी
- मुख्य आरक्षी नीरज यादव साइबर थाना जनपद बाराबंकी
- आरक्षी राजन यादव साइबर सेल जनपद बाराबंकी
- आरक्षी कपिल कुमार साइबर सेल जनपद बाराबंकी
रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा।
