संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी

हरगांव सीतापुर— सीतापुर जनपद के हरगांव क्षेत्र में पिछले 93वर्षों से अनवरत निकाली जा रही भगवान बामन महोत्सव शोभायात्रा इस बार भी बड़ी धूमधाम से 4सितंबर को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।जिसमें दर्जनों मनमोहक झांकियां होंगी। प्राप्त समाचार के अनुसार सीतापुर जनपद के हरगांव क्षेत्र में आदर्श नगर पंचायत हरगांव में पिछले 93वर्षों से अनवरत होने वाले 94वां विराट बामन भगवान महोत्सव बडी धूमधाम से गुरुवार 4सितंबर को विशाल शोभायात्रा नगर के सरांयपित्थू स्थित पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र के आवास से निकलकर हरगांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरगांव सूर्यकुंड तीर्थ पर समापन किया जाएगा।तदुपरांत वृंदावन के कलाकारों के व्दारा तीन दिवसीय रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी मेला कमेटी के अध्यक्ष पं.चंद्रशेखर मिश्र (से.नि. वरिष्ठ उपनिरीक्षक)व संयोजक अनूप रस्तोगी ने दी है।
