* *शोर-शराबे और हथियार के बिना शरीयत के साथ निकालें जुलूस*फरधान खीरी।फरधान थाना क्षेत्र के पीरपुर में इस्लामी इतिहास का सुनहरा पर्व 1500वां ईद मिलादुन्नबी इस बार रिवायती अंदाज़ और शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। गांव की मस्जिद और मोहल्ले रोशनी से जगमगा उठे हैं। जगह-जगह महफ़िलें, नातिया कार्यक्रम और सजावट की विशेष तैयारियां की गई हैं।मस्जिद पीरपुर के इमाम नसीर रजा इस मौके पर देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी और जुलूस में शरीक होने वाली तमाम अंजुमनों से सख्त अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस में कोई भी अंजुमन हथियार लेकर शामिल न हो। शोर-शराबा या अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। जुलूस को निर्धारित मार्ग पर, शरीयत के दायरे में ही निकाला जाए।मस्जिद के इमाम ने साफ कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की मोहब्बत में लोग सादगी के साथ दुरूद शरीफ पढ़ते हुए शामिल हों और भाईचारे, अमन-ओ-मोहब्बत का पैगाम आम करें।ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी तेज, प्रशासन अलर्ट, संधित लोगों पर रहेगी पैनी नजर,फरधान पुलिस ने दिए ये निर्देश।अंजुमनों की खास तैयारियां मस्जिद की सजावट और गांव में जुलूस निकालने की तैयारियां जोरो पर जिसमे कमेटी के सभी पद अधिकारी साथ में मौजूद रहेंगे।जिसमे ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।गलियां और मुहल्ले में “या रसूल अल्लाह” के नारों और नात-ओ-कसीदों से गूंज उठेंगे,साथ में पुलिस प्रशासन मौजूद रहेगा । ताकि जुलूस में शामिल किसी शख्स को दिक्कत न हो।एकता और इंसानियत का संदेशमौलाना नसीर रजा ने युवाओं से खासतौर पर अपील की कि वे आपसी सौहार्द और मोहब्बत को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि 1500वां ईद मिलादुन्नबी इतिहास में यादगार साबित होगा, क्योंकि यह न सिर्फ आस्था का जश्न है बल्कि अनुशासन, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल भी पेश करेगा।इस मौके पर कमेटी से सदर मुस्तकीम अली , खजांची , अल्ताफ अली , कमेटी अध्यक्ष मुश्ताक अली व कमेटी सदस्य रशीद अली , शकील , अजीज अहमद, अलीअहमद,कल्लन हुसैन ,तालिब अली आदि इस्लामी साथी शाबान सिद्दीकी पत्रकार , जाहिद अली, जुबराइल अली , नसीर अली साथ में मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट — शाबान सिद्दीकी

