एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में 15 फरवरी को बाबा महाकाल की शाही बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजनकर्ता श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रातः 10 बजे अंबियापुर से बारात प्रस्थान कर श्री शिव शक्ति भवन मंदिर पहुंचेगी। बारात में आकर्षक झांकियां, भूत-प्रेतों की झलकियां और बैंड-बाजों की गूंज श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेगी। सायं 6 बजे मंदिर परिसर में शिव विवाह का आयोजन होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *