वाराणसी से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिपोर्ट

जौनपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पत्रकार सुरेश कुमार शर्मा ने जिले में फैले भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र से लेकर कुछ राजनीतिक नेता तक भ्रष्टाचार की जड़ों में गहराई से लिप्त हैं, जिसकी मार सीधे आम जनता को झेलनी पड़ रही है।

शर्मा का कहना है कि जिले के अधिकांश विभागों में बिना लेन-देन कोई कार्य पूरा नहीं होता। सरकारी योजनाओं से लेकर विकास कार्यों तक, जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी जेब भरने में व्यस्त हैं। वहीं, भाजपा गठबंधन से जुड़े कुछ नेता गरीबों को सपने दिखाकर उन्हें अपने मायाजाल में फंसाते हैं और फिर घर से बेघर करने तक का काम कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, आयकर, बिजली और शिक्षा विभाग इस समय सबसे अधिक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। थानों से लेकर तहसील और नगर पालिका तक, बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य आगे नहीं बढ़ता। शिकायत करने वालों को राहत देने के बजाय उन्हें ही परेशान किया जाता है।

शर्मा ने चेताया कि यदि इस पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया तो विकास कार्य प्रभावित होंगे और जनता का भरोसा प्रशासन से पूरी तरह उठ जाएगा। उन्होंने उच्च स्तर से मांग की है कि जिले में भ्रष्टाचार की गहन जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गरीबों के लिए योजनाएं लागू कर रहे हैं, वहीं जिले के अधिकारी और नेता उन मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। मीडिया का दायित्व है कि वह सच्चाई को जनता के सामने रखे, चाहे इसके लिए मुश्किलों का सामना ही क्यों न करना पड़े।

सुरेश कुमार शर्मा की यह रिपोर्ट प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करती है और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।