रिपोर्ट शिवम् यादव कन्नौज MD news Kannauj

मझिला में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला मस्जिद से शुरू होकर मझिला बाजार तक गया जुलूस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मझिला में मंगलवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस भाईचारे के साथ निकाला गया। जुलूस मझिला बस्ती मस्जिद से शुरू हुआ। यह मुख्य चौराहों से होते हुए बाजार गली तक पहुंचा। इस्लामिक मान्यता के अनुसार रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसी कारण मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर्व को हर साल मनाते हैं। इस वर्ष ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व 5 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा। जुलूस में , हाफिज मोहम्मद मनवर खान, मुजीब, शानी, इरफान,दिलदार अहमद खान समेत कई लोग शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को शरबत और कोल्ड ड्रिंक वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *