*ड्राई वाल फाॅल्स सीलिंग के स्टूडेंट्स द्वारा धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस* *रिपोर्ट -* अनुज कुमार *गोरखपुर |* गोरखपुर कूड़ाघाट में चल रहे प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्थान के ड्राई वाल फाॅल्स सीलिंग ट्रेनिंग सेंटर पर स्टूडेंट्स के द्वारा आज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर गोरखपुर ड्राई वाल फाॅल्स सीलिंग DWFC ट्रेनिंग सेंटर में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं।इस अवसर पर सभी प्रशिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *