ईद मिलादुन्नबी 12 रबी उल अव्वल के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सुरसण्डा में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया रिपोर्टर रहमान अली खानग्राम पंचायत सुरसण्डा में 12 रबी उल अव्वल को ईद मिलादुन्नबी का पावन पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन इस्लाम धर्म के पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, और सम्पूर्ण मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यंत श्रद्धा और आस्था का दिन होता है।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने एकत्र होकर जुलूस निकाला, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुज़ुर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जुलूस में इस्लामी झंडों के साथ नात-ए-पाक (पैग़म्बर साहब की प्रशंसा में गीत) का गायन किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से भर गया। मस्जिदों और गलियों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था।कार्यक्रम में स्थानीय मौलवी समीउद्दीन हशमती जामा मस्जिद इमाम ने पैग़म्बर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देते हुए लोगों से समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।मीरा शाह मस्जिद से शुभारंभ, सभी रास्ते होते हुए समापन हजरत सैयद मखदूम करीम शाह वह फजल करीम शाह रहमतुल्लाह आले अंत में दुआ और मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ, जिसके बाद सभी को तबर्रुक (प्रसाद) वितरित किया गया। समूचा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।ग्राम पंचायत सुरसण्डा में इस प्रकार का आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि यह सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का मिसालसभी लोगों ने तरह-तरह की मिठाई वह अन्य सामग्री सभी लोगों तस्कीम किया गया सम्मानित ग्राम वासियों हाजी गुलाम कुरैशी समाजसेवी सिराज अहमद एडवोकेट जब्बार अहमद पत्रकार शाहिद हुसैन डाकिया एतबार अली वसीम खान बच्चन मुस्ताक युसूफ अली अजमत अली नदीम रानू सिराज खान जैनुल आबिदीन इदरीश उर्फ इदुथाना मसौली प्रभारी अमित कुमार सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक शमशाद अली उप निरीक्षक पंच बहादुर सिंह उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह आरक्षी रत्नेश पांडे आरक्षी लवकुश कुमार सिंह आरक्षी संजय विश्वकर्म आरक्षी आकाश मौर्य भारी संख्या में पुलिस रहा मौजूद सकुशल समापन कराया गया

