अग्निवीर आर्मी भर्ती में फिजीकल पास कराने व भर्ती कराने के नाम पर युवकों से धोखाधड़ी कर रुपयों की ठगी करने वाला 01 जालसाज अभियुक्त को किया गिरफ्तार।एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस को दिनांक 30.08.2025 को वादी अभिषेक पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी पानीमाला थाना नूरपुर जनपद बिजनौर द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती में एक व्यक्ति द्वारा उनसे अग्निवीर भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कराने तथा भर्ती कराने के नाम पर जालसाजी कर कूटरचित टोकन स्लिप तैयार करके दे दी गयी तथा 01 लाख रूपये की ठगी कर ली गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा जल्द कार्यवाही करते हुए। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा उच्चाधिकारीयो के निर्देशन पर थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को देखा गया। तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस तथा मिलिट्री इंटेलिजेंस कमान के सहयोग से ठगी की घटना को कारित करने वाले अभियुक्त को आज दिनांक 05.09.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस ने कम्पनी बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आर्मी की वर्दी, आर्मी का फर्जी आईडी कार्ड, एक स्कूटी तथा एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र रकम सिंह निवासी कस्तला शमशेर नगर थाना इंचौली जनपद मेरठ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed