आज दिनांक 09.09.2025 को लगभग 12:00 बजे गुमटी नंबर 05 से आगे सुल्तानपुर से लखनऊ मार्ग पर UP32PN1750 डाला वाहन के अज्ञात चालक ने बोलेरो वाहन (चालक रामकिशोर पुत्र स्व. रामपाल, निवासी कबीरपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद लखनऊ) को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार 05 वर्षीय बच्चा गोलू पुत्र स्व. सतीश यादव की मौके पर मृत्यु हो गई तथा बोलेरो चालक रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, चालक मृतक गोलू के बाबा हैं,जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक बच्चे की पंचायतनामा संबंधी कार्यवाही की जा रही है। वाहन को कब्जे मे लिया गया है

रिपोर्ट मो शाबान ब्यौरो चीफ लखनऊ

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *