बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 9 सितंबर

महेवागंज (खीरी) उत्तर प्रदेश राज्य आयुष समिति के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमन कुमार के नेतृत्व, कार्यक्रम प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह के संयोजन तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विनय भारती के कुशल निर्देशन में योग वैलनेस सेंटर, महेवागंज द्वारा प्रतिष्ठित ग्रीन फील्ड एकेडमी में योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर संविदा योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल ने बच्चों को योग की महत्ता एवं लाभों की जानकारी दी। वहीं योग सहायक राजदीपिका तिवारी ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम में कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु योग को अत्यंत उपयोगी बताया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed