बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर

10 सितंबर लखीमपुर खीरी।”शिक्षा वह दीप है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर जीवन को आलोकित करता है।”इसी भावना के साथ भारत विकास परिषद शाखा लखीमपुर द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन 10 सितंबर 2025 को भगवान दीन कन्या इंटर कॉलेज, लखीमपुर खीरी में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कक्षा 8, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ एक आलराउंडर छात्र को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यही नहीं, शिक्षा जगत में अपने अतुलनीय योगदान से छात्रों का मार्ग आलोकित करने वाले दो शिक्षकों तथा विद्यालय की प्रगति में मौन सहयोगी रहे एक कर्मचारी को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सभा में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश चन्द्र वर्मा, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख राम बहादुर मित्रा, रेखा शुक्ला, मधुलिका त्रिपाठी, रामजनम बरनवाल, छोटे लाल एवं सचिव प्रबोध कुमार शुक्ल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर परिषद की गतिविधियों का परिचय दिया गया। रामजनम बरनवाल ने विद्यार्थियों को भारत को जानो प्रतियोगिता से जोड़ने का आह्वान किया, वहीं श्री राम बहादुर मित्रा ने विद्यालय प्रबंध तंत्र, प्राचार्य, अध्यापक एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की गरिमा को सफल बनाने में अध्यक्ष रुचि ऋतुराज, सचिव प्रबोध कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष शिवम सिंह बघेल एवं संयोजिका (महिला सहभागिता) अंशू बाजपेयी का विशेष योगदान रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।