वाराणसी से संवादाता सलीम जावेद
रोजा इफ्तार पार्टी के इस कार्यक्रम में बनारस के सभी वर्गों और धर्मों के लोग शामिल हुए। बनारस की साझी विरासत और गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक इस आयोजन में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सलमान वशर, प्रोफेसर संजय, प्रोफेसर अनिल चौधरी, किशन दीक्षित, कई क्षेत्रों के पार्षद, तमाम बुनकर बिरादरान, विभिन्न तंजीमों के सरदार साहबान, बुनकर संस्थानों के प्रतिनिधि, और बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बुनकर उद्योग मण्डल के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर हाजी इश्तियाक, मुस्तार अहमद, शकील पंजाबी, , तनवीर अहमद, बेलाल, शमीम अहमद, अखलाक आदि उपस्थित रहे।



