प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी ने डॉ शैलेश पाठक के बाढ़ राहत शिविर में जाकर वितरित किया भोजन।

बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश ।

भाजपा परिवार के कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे, बाढ़ पीड़ितों के लिए मानवता की मिसाल कायम

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के कटरासदतगंज में आज बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं उनका समाधान निकालने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी ने पहुंचकर पीड़ितों से संवाद किया। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर वहां के हालात का जायजा लिया और पीड़ितों से उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ताकि पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके।

इसके बाद प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक द्वारा चलाए जा रहे बाढ़ पीड़ित राहत शिविर में पहुंचीं। इस शिविर में उन्होंने स्वयं पीड़ितों को भोजन वितरित किया। बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित परिवार, जिनकी रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी थी, वहां इकठ्ठा हुए थे। प्रभारी मंत्री ने शांति और स्नेहपूर्वक भोजन वितरण कर जनसेवा का परिचय दिया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी ने डॉ शैलेश पाठक के कार्यों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा, “शैलेश पाठक द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे प्रयास न केवल एक जनसेवा कार्य है, बल्कि यह इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल है। यह दिखाता है कि भाजपा के लोग न केवल सरकार से अपेक्षाएं रखते हैं, बल्कि अपने साधनों का उपयोग भी जनहित में कर रहे हैं। ऐसे कर्मठ भाजपा व्यक्तित्व पर हम सबको गर्व है।
प्रभारी मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य त्वरित गति से चलाए जाएं। प्रत्येक पीड़ित तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने शासन को पीड़ितों के पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने की भी मांग की।

कार्यक्रम के दौरान दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम ने भी बाढ़ पीड़ितों में भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार एकजुट होकर सेवा कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए प्रेरित किया और कहा कि यही भाजपा परिवार की ताकत है कि वे न केवल नीति निर्धारण में लगे हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *