ब्रेकिंग न्यूज आगरा एम डी न्यूज़ रिपोर्टर, विश्वनाथ वर्मा

यमुना के बढ़ते जलस्तर एवं मेट्रो निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था को लेकर समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया आगरा, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (IPS) द्वारा कमिश्नरेट आगरा में यमुना के बढ़ते जलस्तर एवं मेट्रो निर्माण कार्य के चलते शहर में बढ़ते यातायात दबाव के दृष्टिगत शहर की यातायातव्यवस्था को सुगम बनाने हेतु कई विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गयागोष्ठी में जिलाधिकारी आगरा, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त, केन्टोनमेंट बोर्ड, RM/ARM UPSRTC, ARM सिटी बस, ARTO, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, चीफ डेटा ऑफिसर स्मार्ट सिटी, NHAI, MD मेट्रो परियोजना, टोरेंट पावर तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।गोष्ठी में यातायात व्यवस्था से जुड़ी वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर, कल ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा शहर में किए गए सर्वे/चिन्हित किए गए पहलुओं को सर्वसम्बन्धित के साथ साझा किया गया। जिसमें सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा अतिशीघ्र कार्यान्वयन हेतु आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed