संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी

सीतापुर —- पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के उक्त निर्देश के क्रम में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नेहा त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना हरगांव के थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे व उनकी पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 09 /2000 में वारंटी मकसूद खां पुत्र अलीयार खां निवासी सेमरीभान थाना हरगांव, मु.अ.सं.88/11 धारा 379/411 में वारंटी संतोष उर्फ कालिया पुत्र मिश्रीलाल,राजू पुत्र मोल्हे निवासी नौनेर थाना हरगांव,मु.अ.सं. 385/22 धारा 354 (ख) भादवि में वारंटी निराला उर्फ रामेन्द्र पुत्र बालक राम निवासी सेमरी मोतिमदपुर थाना हरगांव को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *