अपने घर जाते जाते बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग शैलेश को दे रहे आशीर्वाद और युवा लगा रहे गले।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं तहसील क्षेत्र दातागंज बाढ़ का पानी दिन पर दिन लगातार उतर रहा है ऐसे में भी भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक के बाढ़ राहत शिविर में नित्य की भांति आज भी भोजन वितरण हुआ।इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने अपने गांव जाने के लिए समान को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

इस क्रम में कुछ लोग आज डॉ पाठक के शिविर में भोजन करके उनको हाथ उठा उठा कर दुआएं देकर अपने गांव को प्रस्थान कर गए।पूछने पर कई ग्रामवासियों ने बताया कि एक समय ऐसा आया कि यह लगा कुछ पीड़ित लोग भूख से बदहाल स्थिति में पहुंच जाएंगे क्योंकि ऊपर से भी बारिश की मार झेलनी पड़ रही थी ऐसे में शैलेश पाठक को भगवान ने हम लोगों का सहारा बनाकर भेजा।

आपको बताते चलें भाजपा नेता शैलेश पाठक के शिविर में लगातार पिछले कई दिनों से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन सेवा, स्वास्थ्य सेवा एवं कच्चा राशन की सुविधाएं ज़रूरत के हिसाब से दी जा रही है।इससे पहले भी करोनाकाल में भी शैलेश पाठक बेसहारा लोगों की उम्मीद बनकर उभरे थे उसी प्रकार इस बार आई बाढ़ आपदा में भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लोगों को सेवाएं दी। डॉ पाठक ने बताया उनके परिवार का जनसेवा का इतिहास रहा है अपने पूर्वजों के संस्कार के कारण ही यह संभव हुआ है।

उन्होंने कहा भाजपा परिवार पीड़ितों की सेवा हेतु पूर्णतया प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया सभी को बिना किसी भेदभाव के सुविधाएं प्रदान की गईं हैं।इस दौरान कमलकांत तिवारी, इंद्र पाल सिंह,रामचरण कश्यप,पवन दुबे,पुष्पेंद्र, राज गुप्ता,अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *